{"_id":"58a9c8dc4f1c1b0d4cd84b0d","slug":"municipality-building-20-thousand-houses-will-charge-the-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका 20 हजार मकानों से वसूलेगी भवन कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका 20 हजार मकानों से वसूलेगी भवन कर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के हर घर से होगी भवन कर की वसूली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका परिषद ने पिथौरागढ़ नगर के 20 हजार मकानों से भवन कर की राशि वसूलने का फैसला लिया है। यह राशि 31 मार्च तक वसूल की जाएगी। सभी भवन स्वामियों को भवन कर के बिल सौंप दिए गए हैं। इस बार भवन कर से ही 25 लाख 80 हजार रुपए की राशि वसूल की जानी है, जबकि अन्य मदों से मिलाकर नगरपालिका को 77 लाख 76 हजार रुपए की राशि वसूल करनी है।
विज्ञापन
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि भवन कर वसूली का काम फरवरी से ही शुरू कर दिया गया है। अब तक 25.80 लाख रुपए में से 12.53 लाख रुपए की वसूली हो गई है। यह राशि करीब 48 प्रतिशत बैठती है। उन्होंने बताया कि अन्य मदों से 77.76 लाख रुपए वसूल किए जाने हैं। इनमें से 48.58 लाख रुपए अब तक वसूल कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए पालिका कार्यालय में अलग से काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
पालिका नगर क्षेत्र के मकानों का वाणिज्यिक और आवासीय उपयोग के हिसाब से मूल्यांकन करता है। इसी के आधार पर भवन कर का निर्धारण भी किया जाता है। ईओ ने लोगों से अपील की है कि भवन कर का भुगतान तत्काल कर लें, जो लोग समय पर भुगतान नहीं करेंगे उन पर सरचार्ज लगा दिया जाएगा। 31 मार्च तक यह राशि हर हाल में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
भवन कर लेकर सुविधा भी दे पालिका
नगर के लोगों का कहना है कि नगरपालिका हर साल भवन कर की वसूली तो करती है, लेकिन लोगों को सुविधा नहीं दी जाती। सफाई, गंदे पानी का निकास, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ज्यादा प्रयास की जरूरत है। लोगों का कहना है कि पालिका कम से कम उतनी सुविधा तो दे जितना वह टैक्स लेती है।