फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Municipal board meeting furore

पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा

Wed, 30 Sep 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ, जो बाद में पुलिस की चौखट तक पहुंच गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी और 17 सभासदों ने एक सभासद पर नियम के खिलाफ बैठक की वीडियो रिकार्डिंग करने, उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए बगैर बैठक में प्रतिभाग करने, बैठक में व्यवधान करने का आरोप लगाते हुए न केवल उसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया, बल्कि कोतवाली में तहरीर भी दी है। दूसरी ओर उक्त सभासद ने भी दो सभासदों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं। बोर्ड बैठक में 14वें वित्त आयोग से प्राप्त 1.08 करोड़ की धनराशि से व्यय का प्रस्ताव पारित किया गया।

विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता एवं पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी के संचालन में हुई बैठक में पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि और अनुमोदन किया गया। मई 2015 से अगस्त 2015 तक के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। वित्त आयोग से मिली धनराशि से एक जेसीबी, एक टिप्पर, कंटेनर, यूटीलिटी वाहन, बिजली उपकरण खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ। शरदोत्सव करने का भी प्रस्ताव बैठक में आया, इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी जोशी ने बोर्ड बैठक की कार्रवाई जारी करते हुए कहा कि सभासद सुबोध सिंह बिष्ट के बगैर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए बैठक में मौजूद रहने, बैठक की कार्रवाई की रिकार्डिंग करने और बैठक में अभद्रता करने, विकास कार्यों में व्यवधान पैदा करने के खिलाफ सभासदों ने सुबोध के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। सभासद सुबोध सिंह बिष्ट के नगर स्थित रीगल बार एवं रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को पार्किंग के लिए दी गई अनापत्ति चर्चा के बाद सर्वसम्मति से 31 मार्च 2016 तक के लिए निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सभासदों और पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा पुलिस में सभासद बिष्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का भी प्रस्ताव पास किया गया। पालिका के ईओ ने पुलिस अधीक्षक और कोतवाल को सौंपी तहरीर में कहा है कि सभासद सुबोध सिंह बिष्ट ने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और नियमों के खिलाफ बैठक की कार्रवाई की रिकार्डिंग करने लगे। मना करने के साथ ही उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद बैठक में प्रतिभाग करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने बैठक को बाधा पहुंचाई। ईओ ने सभासद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, सभासद गंगोत्री दताल, बिजेंद्र महर, केदार सिंह लुंठी, चंद्रकला खन्ना, दिनेश सिंह सौन, भुवन चंद्र जोशी, हयात सिंह लुंठी, हेमा बिष्ट, विक्रम वाल्मीकि, त्रिलोक सिंह महर, गीता देवी, चंद्रशेखर मखौलिया, मंजू बिष्ट, संगीता बिष्ट, सलीम खान, सुरेश चंद्र, गिरीश चंद्र भट्ट ने भी एसपी और कोतवाल को तहरीर सौंपकर सभासद बिष्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed