फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munasariya's minimum temperature dropped below zero

मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिरा

Tue, 02 Jan 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Tue, 02 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Munasariya's minimum temperature dropped below zero
कड़ाके की ठंड शुरू - फोटो : अमर उजाला

जिले में साल के पहले दिन से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मुनस्यारी में एक जनवरी की रात न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे आ गया। मुनस्यारी में सोमवार रात का तापमान -0.4 डिग्री रहा। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है, जबकि मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 12 डिग्री से अधिक नहीं जा रहा है। वहीं, जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी हवाओं का असर काफी ज्यादा है और जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल की पहाड़ियों पर हो रहे हिमपात के कारण ठंडी हवाएं इस इलाके तक भी पहुंच रही हैं। अभी कुछ दिनों तक लोगों को सूखी ठंड का असर झेलना होगा, क्योंकि कोई ऐसा सिस्टम सक्रिय नहीं हो रहा है, जिससे बारिश या बर्फबारी की उम्मीद की जा सके। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि रात के तापमान में कमी के कारण पाला गिरेगा। घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाएगा। इस बीच सुबह और शाम के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


शाम को बाजारों में जल्दी सन्नाटा पसर रहा है। डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि जनवरी में समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है। कम से कम 15 दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। डीएम सी रविशंकर ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाएं। नगरों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचाचूली और छिपलाकेदार में हिमपात
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्र की पंचाचूली और छिपलाकेदार की चोटियों पर मंगलवार को दोपहर बाद हिमपात हुआ। इस इलाके में सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर बाद चोटियों पर हिमपात के दौरान मुनस्यारी में तेज हवा चलने लगी। उधर, कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर नाभीढांग से लिपुलेख के बीच हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed