{"_id":"5c02c193bdec2241b14290e0","slug":"munasariya-festival-celebrates-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव में झांकी निकालतीं स्कूली बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी में तीन दिनी महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। उद्घाटन अवसर पर स्कूलों के दल ने भव्य झांकी निकाली। पारंपरिक जोहारी (मुनस्यारी) वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
मुनस्यारी महोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने किया। उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक चौराहे से जोहार क्लब मैदान तक स्कूली बच्चों ने संस्कृति की छटा बिखेरती भव्य झांकी निकाली। विद्यालयी दलों के साथ ही सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अगले तीन दिनों तक महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एसडीएम केएन गोस्वामी, राजू पांगती, मनोहर टोलिया, केदार मर्तोलिया, देवेंद्र सिंह देवा, रवि बृजवाल, दीपू बृजवाल, केदार पांगती, खुशाल, भुवन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
हथकरघा वस्तु और जड़ी-बूटी की खूब हो रही बिक्री
मुनस्यारी महोत्सव में स्थानीय हथकरघा के स्टाल लगे हैं। शाल, टोपी, मफलर, कंबल, पंखी आदि की भारी बिक्री हो रही है। स्टालों में जड़ी-बूटी के भी स्टाल लगे हैं। पर्यटक जड़ी-बूटी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन