{"_id":"65da276d86094aec3600539a","slug":"movement-in-despair-for-hope-of-a-brighter-future-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-110542-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उज्जवल भविष्य की आशा के लिए निराशा में आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उज्जवल भविष्य की आशा के लिए निराशा में आंदोलन
Sat, 24 Feb 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट/पाटी। पांच सूत्री मांगों को लेकर पिथौरागढ़ से लेकर चंपावत जिले तक आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। आशाओं ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
पिथौरागढ़ में शनिवार को आशा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष इंद्रा देऊपा के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय में एकत्र हुईं और यहां सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मासिक मानदेय नियत करने और डीजी हेल्थ की ओर से आशाओं के मानदेय को लेकर बनाए गए वर्ष 2021 के प्रस्ताव को लागू करने की मांग की।
आशाओं को कर्मचारी का दर्जा देते हुए सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देने, सेवानिवृत्त होने वाली आशाओं को एकमुश्त धन और आजीवन पेंशन देने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न मदों के लिए दिए जाने वाले रुपये को हर माह देने और पल्स पोलियो अभियान के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये देने की मांग की। वहां रीता वल्दिया,लीला जोशी, दीपा देवी, सुनीता ऐरी, पिंकी कलोनी सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इधर चंपावत में आशा हेल्थ वर्कर्स ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन की जिलाध्यक्ष सरोज पुनेठा ने कहा कि सीएम को आशा वर्कर्स की मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। बाद में सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में हेमा जोशी, मीरा, लक्ष्मी पांडे, पदमा, संगीता प्रहरी, उमा जोशी, उषा तड़ागी, रेनू गोस्वामी आदि शामिल रहीं।
लोहाघाट में आशाओं ने पीएचसी बाराकोट में तैनात डॉ. मेघा के माध्यम से ज्ञापन भेजा। वहां ब्लाॅक अध्यक्ष मंजू जोशी, कोषाध्यक्ष नंदा मेहता सचिव, चांदनी, सुनीता जोशी, रोशनी बिष्ट, हीरा गोस्वामी, चंपा देवी, रेखा देवी आदि थीं। इधर पाटी में पाटी ब्लॉक आशा अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में आशाओं ने पाटी अस्पताल में प्रदर्शन किया। वहां ममता बिष्ट, चंपा, पार्वती, राधा, कवीता, जानकी, सरस्वती, दीपा, माया आदि मौजूद रहीं।
--
आशाओं के आंदोलन को पूर्व विधायक ने दिया समर्थन
टनकपुर/बनबसा। टनकपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने आशा वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आशाओं के साथ अन्याय कर रही है। टनकपुर में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष गीता ठाकुर के नेतृत्व में आशाओं ने उप जिला चिकित्सालय में धरना-प्रदर्शन किया। वहां कविता बसेड़ा, मंजू चंद, भावना बोरा, भागीरथी बोहरा, मुन्नी जोशी, रेखा, दुर्गा, सुमन लेखक आदि मौजूद रहीं। बनबसा में भी आशाओं ने धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ नारे लगाए। संवाद
--
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से विभागीय कार्य प्रभावित
जिले में 681 केंद्रों में 981 महिला कर्मी हैं तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जिले भर में आंगनबाड़ी संगठन पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल के कारण बाल विकास विभाग के मातृ वंदना योजना, नंदागौरा योजना, टीएच वितरण, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहर, मुख्यमंत्री पाल पलास योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना समेत कई कार्य प्रभावित रहे।
आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका संगठन के आह्वान पर की जा रही हड़ताल के कारण जिले के 981 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका हुआ है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से वे मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिस कारण उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है।
इधर पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संगठन ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार जारी रखा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके रहे। वहां संगठन सचिव पूर्णिमा उपाध्याय, उपाध्यक्ष माया बोरा, जानकी देवी, अनिता, रेखा, नीरू मेहता, रेखा चन्याल, गंगा खाती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
ये हैं मांगें
600 प्रतिदिन मानदेय दिए जाने, सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये दिए जाने, टेक होम राशन ढुलान को केंद्र तक पहुंचाने की धनराशि दिए जाने, पोषण टेकर के लिए मोबाइल फोन व रिचार्ज किए जाने और विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने की मां शामिल है।