{"_id":"bcf313bebb415b3eed978ac0a994bb93","slug":"mountaineering-institute-received-175-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंटेनियरिंग संस्थान के लिए मिले 17.5 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंटेनियरिंग संस्थान के लिए मिले 17.5 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी के बलाती फार्म में बन रहे पंडित नैन सिंह माउंटेनियरिंग संस्थान के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किश्त में 17.51 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
संस्थान की स्थापना में 20.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संस्थान के भवन के निर्माण का काम यूपी राजकीय निर्माण निगम कर रहा है।
अब तक निगम ने 96.80 लाख रुपये की राशि खर्च कर दी है। मुनस्यारी मुख्य मार्ग से बलाती फार्म तक 1.5 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग बनाया जा रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि मुनस्यारी के माउंटेनियरिंग संस्थान को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
संस्थान में उत्तराखंड के नौजवानों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों के युवाओं को साहसिक खेलों की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू की देखरेख में सारी साहसिक खेल गतिविधियां संचालित की जाएंगी।