{"_id":"58e7c4434f1c1bf5465b9005","slug":"mountain-biking-team-to-reach-pithoragarh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पिथौरागढ़ पहुंचेगा माउंटेन बाइकिंग दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पिथौरागढ़ पहुंचेगा माउंटेन बाइकिंग दल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में माउंटेन बाइकिंग की तैयारी की जानकारी देते डीएम रविशंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से संचालित द अल्टीमेट हिमालयन माउंटेन बाइकिंग दल शनिवार को अपरान्ह दो बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगा। अभियान की शुरुआत शनिवार सुबह नैनीताल से होगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने शुक्रवार को अभियान के स्वागत की तैयारी के बारे में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में कुल 40 साइकिल सवार भाग ले रहे हैं, इनमें 22 विदेशी हैं। छह महिलाएं भी इस अभियान में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में अभियान का फिनिशिंग प्वाइंट ऐंचोली में रखा गया है। वहां से हर प्रतिभागी को होटलों में पहुंचाया जाएगा। नगर के होटलों में रहने की व्यवस्था कर दी गई है। अभियान दल के सदस्यों का रात्रि भोज गोरखा किला परिसर में होगा। वहां पर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और प्रतिभागियों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि घाट से पिथौरागढ़ की तरफ जब अभियान दल के सदस्य रवाना होंगे तो उनको चमगाड़ बैंड और गुरना में नाश्ता कराया जाएगा। नीड़ बैंड और ग्यारदेवी में हेल्थ चेकअप प्वाइंट बनाए गए हैं। नौ अप्रैल को अभियान दल के सदस्य बागेश्वर को रवाना होंगे। इस मार्ग पर सुवालेक, लेकघाटी, पांखू बैंड, उडियारी बैंड, चौकोड़ी, कोटमन्या में अभियान दल के सदस्यों को चाय-पानी दिया जाएगा। इस मार्ग पर कौलपानी, मुवानी, देवीनगर, चौकोड़ी में हेल्थ चेकअप प्वाइंट रहेंगे। इस दौरान सीडीओ आशीष चौहान, पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा, राजेंद्र ऐरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन