फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Motor bridge connecting India-Nepal will be ready in March 2024

Pithoragarh News: मार्च 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा भारत-नेपाल को जोड़ने वाला मोटर पुल

Sun, 17 Dec 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Motor bridge connecting India-Nepal will be ready in March 2024
पिथौरागढ़ के छारछुम धारचूला में काली नदी पर बन रहा भारत-नेपाल को जोड़ने वाला मोटर पुल। संवाद
भक्त दर्शन पांडेय
विज्ञापन

पिथौरागढ़। सीमांत जिले के धारचूला में बन रहा भारत और नेपाल को जोड़ने वाला मोटर पुल मार्च 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। उत्तराखंड में बनबसा के बाद दोनों देशों के बीच यह दूसरा मोटर पुल होगा। इस पुल के बनने से दोनों देशों के बीच आवागमन तो सुगम होगा ही व्यापार बढ़ने से रोटी-बेटी के संबंध भी और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
भारत-नेपाल का सीमांकन करने वाली काली नदी पर धारचूला के छारछुम में 32.98 करोड़ की लागत से 110 मीटर स्पान के मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल का शिलान्यास सितंबर 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। भारत और नेपाल की ओर पुल का एबेडमेंट बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार मार्च में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर उत्तराखंड का यह दूसरा और पिथौरागढ़ जिले का पहला मोटर पुल होगा। अभी तक चंपावत जिले के बनबसा में दोनों देशों को जोड़ने वाला एकमात्र मोटर पुल है। पिथौरागढ़ जिले में मोटर पुल बनने से भारतीयों के साथ ही नेपाल के दार्चुला, बैतड़ी सहित अन्य जिलों के नागरिकों की आवाजाही सुगम होगी। वाहनों का संचालन शुरू होने पर व्यापार और पर्यटन बढ़ने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में झूलापुलों से होता है आवागमन
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते होने से बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। लोगों के आवागमन के लिए वर्तमान में 11 पुल बने हैं। इनमें झूलाघाट, डौड़ा, द्वालीसेरा, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, तिगड़म, बडूजुम्मा, मलघटया जयकोट, गस्कू माल और सीतापुल शामिल हैं।

कोट

पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। स्टील का फेब्रिकेशन चंडीगढ़ में तैयार किया जा रहा है। इस माह के अंत तक स्टील स्ट्रक्चर को लाने का काम शुरू हो जाएगा। मार्च 2024 तक पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। - एबी कांडपाल, एसई लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed