फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mostamanu Festival

आकर्षक झांकी के साथ मोस्टामानू महोत्सव शुरू

Thu, 17 Sep 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mostamanu Festival
छह पट्टी सोर के इष्ट मोस्टिया लोकदेवता के परिसर में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय मोस्टामानू महोत्सव शुरू हो गया है। विण ब्लॉक की प्रमुख दीपिका बोहरा ने पूजा-अर्चना के बाद दीप जलाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अतीतकाल से लोग मोस्टिया देवता की उपासना करते आ रहे हैं। अब इस आयोजन को महोत्सव का रूप मिल चुका है। अपराह्न तीन बजे से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि मोस्टामानू मेले की क्षेत्र में अलग पहचान रही है। इस ऐतिहासिक महोत्सव को आगे बढ़ाने में स्थानीय लोगों ने जिस तरह की सक्रियता दिखाई है वह सराहनीय है।
विज्ञापन

इससे पहले छात्र-छात्राआें और सांस्कृतिक दलों ने भव्य झांकी निकाली। महोत्सव समिति के व्यवस्थापक वीरेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि शुक्रवार को मोस्टिया लोकदेवता का डोला उठेगा। यही इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण भी होता है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त कांडपाल ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया। उद्घाटन के बाद मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए। अल्मोड़ा, लोहाघाट और रामनगर के सांस्कृतिक दल यहां पहुंचे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, सचिव निर्मल चौधरी, समाजसेवी राजेंद्र कांडपाल, सुभाष फुलेरा, जिला पंचायत सदस्य गंगा बिष्ट, मंजू बिष्ट समेत आसपास के गांवों के लोग मौजूद थे। संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया और रंगकर्मी जनार्दन उप्रेती ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed