फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More than three crore 6 lakhs revenue will be given from four local liquor shops of Pithoragarh.

पिथौरागढ़ की चार देसी शराब की दुकानों से मिलेगा तीन करोड़ 6 लाख से अधिक का राजस्व

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
More than three crore 6 lakhs revenue will be given from four local liquor shops of Pithoragarh.
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। आबकारी विभाग को चार देशी मदिरा की दुकानों से 3 करोड़, 6 लाख 53 हजार 151 रुपये का राजस्व मिलेगा। इसके लिए विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन दुकानों का आवंटन 3 जून को होगा। पिथौरागढ़ में कोविड के कहर के बाद चार देशी मदिरा और दो विदेशी मदिरा की दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया था। जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ की एक देशी मदिरा, डीडीहाट की देशी, गंगोलीहाट की दो दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया था। इन चार दुकानों से पहले 3 करोड़ 33 लाख के राजस्व का लक्ष्य रखा गया था लेकिन दुकानों का आवंटन नहीं होने से 33 दिनों के राजस्व को कम कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब चार दुकानों से 3 करोड़ 6 लाख 53 हजार 151 रुपये का राजस्व मिलेगा। पिथौरागढ़ में बची दो विदेशी दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया है। शीघ्र इनके लिए भी निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed