फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More than 200 vehicles parked due to truck owners' strike

Pithoragarh News: ट्रक मालिकों की हड़ताल से खड़े हुए 200 से अधिक वाहन

Tue, 05 Dec 2023 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Dec 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
More than 200 vehicles parked due to truck owners' strike
पिथौरागढ़ में अपनी मांगों को लेकर ट्रकों के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी। संवाद
पिथौरागढ़। तीन सूत्री मांगों को लेकर ट्रक मालिकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रक मालिकों की हड़ताल से 200 से अधिक ट्रांसपोर्ट वाहन खड़े हो गए हैं। यदि हड़ताल शीघ्र खत्म नहीं हुई तो जिले में खाद्यान्न से लेकर निर्माण सामग्री की कमी हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ के आह्वान पर पिथौरागढ़ के ट्रक मालिक डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहाड़ के लिए आने वाले वाहनों का भार मापने के लिए सरकारी कांटा लगाए जाने, सकल भार में 25 प्रतिशत की छूट दिए जाने और नियमों के उल्लंघन पर चालान का अधिकार एआरटीओ और टीआई को ही दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ट्रक मालिकों ने कहा कि धारचूला-पिथौरागढ़-टनकपुर रूट पर जिले भर में लगभग 200 से अधिक ट्रक माल सप्लाई करते हैं। यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाते हैं तो खाद्यान्न, निर्माण सामग्री, रसोई गैस सहित सभी सामान की आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। इस दौरान पिथौरागढ़ के यूनियन अध्यक्ष अजय वल्दिया, व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, पवन पाटनी सहित अन्य ट्रक स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------------

चंपावत जिले में नहीं हुए ट्रकों के पहिये जाम

चंपावत। कुमाऊं में ट्रकों के चक्का जाम का एलान चंपावत जिले में बेअसर रहा। यहां ट्रक आम दिनों की तरह ही माल लाते और ले जाते रहे। नेपाल सीमा से लगे बनबसा से नेपाल के लिए भी ट्रकों से सामान की ढुलाई जारी रही।
देवभूमि ट्रक ऑनर्स वेलफेयर महासंघ ने ओवरलोडिंग पर कार्रवाई समेत तीन मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल की चेतावनी दी थी लेकिन यहां हड़ताल नहीं होने से किसी तरह का काम प्रभावित नहीं हुआ। ट्रांसपोर्टर अब्दुल कलीम का कहना है कि लोहाघाट, चंपावत, पाटी, बाराकोट सहित जिले के पहाड़ी हिस्सों में सामान की आवाजाही पहले की तरह होती रही। वहीं बनबसा के व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि यहां भी हड़ताल का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed