फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Monkeys and wild pigs destroyed crops in Dhurauli

Pithoragarh News: धुरौली में बंदरों और जंगली सुअरों ने नष्ट की फसल

Wed, 25 Sep 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Monkeys and wild pigs destroyed crops in Dhurauli
पिथौरागढ़। पहाड़ों में जंगली जानवरों की दहशत से किसान खेती छोड़ने के लिए मजबूर हैं। देवलथल क्षेत्र के धुरौली गांव के प्रधान जगदीश प्रसाद ने बताया कि बंदर और जंगली सुअरों ने धान, सोयाबीन सहित अन्य फसलें पूरी तरह फसल नष्ट कर दी। मेहनत बेकार होने से किसान मायूस हैं।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि किसानों को बीज मिलना भी मुश्किल हो गया है। नुकसान से बचाने के लिए किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रधान के नेतृत्व में राजस्व विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार ने कहा कि बंदरों और जंगली सुअरों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बताया कि रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed