फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Monkey shove, farming demonstration with the slogan Save

बंदर भगाओ, खेती बचाओ नारे के साथ प्रदर्शन

Sun, 14 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Monkey shove, farming demonstration with the slogan Save

इस तहसील के दरांती गांव में रविवार को ग्रामीण किसानों ने बंदर भगाओ, खेती बचाओ नारे के साथ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में किसानों ने पहली बार संगठित होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

विज्ञापन


कहा कि मुख्यमंत्री ने दो वर्ष पूर्व यहां से चुनाव लड़ते समय ऐलान किया था कि बंदरों और सुअरों से निजात दिलाने के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी लेकिन अब तक किसानों को कोई राहत नहीं मिली है। इस बार तो बंदरों का इतना आतंक हो गया कि किसी भी किसान को अपने पेड़ से माल्टा का एक भी दाना नहीं मिला। आक्रोशित लोगों ने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने, लोगों से गांव वापस लौटने की अपील करने वाले मुख्यमंत्री अब तक कोई ऐसी योजना तैयार नहीं कर पाए हैं जिससे खेती को बचाया जा सके।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में तय किया गया कि अब हर गांव में उत्तराखंड किसान मंच की संयोजन समिति गठित की जाएगी। यह संयोजन समिति सरकार पर बंदरों, सुअरों और आवारा जानवरों से मुक्ति के लिए दबाव बनाएगी। बंदरों के आतंक से बच्चों के लिए गंभीर खतरा हो गया है। यह अक्सर हमला कर देते हैं। प्रदर्शन के समय मौजूद भाजपा नेता और किसान मंच के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि लोगों को संगठित होकर इस आपदा से निपटने के लिए सरकार पर दबाव बनाना होगा। प्रदर्शन में बृजमोहन लोहनी, किशन सिंह जंगपांगी, दुर्गा सिंह कोरंगा, मदन नारायण लोहनी, नारायणी देवी, गायत्री देवी, पार्वती देवी, हरीश चंद्र जोशी, हीरा सिंह समेत भारी संख्या में लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed