{"_id":"6adce9cc32c211cf400a5ed1","slug":"modern-revenue-building-under-construction-in-tanakpur-at-a-cost-of-rs-533-crore-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-146018-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर में 5.33 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आधुनिक राजस्व भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर में 5.33 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आधुनिक राजस्व भवन
Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर की पूर्णागिरि तहसील में 5.33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक राजस्व भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तराखंड पेयजल निगम की लोहाघाट निर्माण इकाई को सौंपी गई है। भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं मिल सकेंगी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चंपावत की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन में राजस्व, विकास, समाज कल्याण और जन शिकायत निवारण से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। लोगों को परिसर में बैठक कक्ष, जन सुविधा केंद्र (सीएससी) और एटीएम जैसी सुविधाएं मिलेगी। स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खासकर टनकपुर और आसपास के ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि आधुनिक राजस्व भवन के निर्माण से प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। भवन के तैयार होने के बाद लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के साथ अन्य जरूरी नागरिक सेवाएं भी एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी।