{"_id":"06632743135d674a8953b66bc59a1429","slug":"mobile-tower-mounted-self-immolation-attempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्मदाह का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की खस्ताहाल सेवाओं के खिलाफ मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी देकर व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने पुलिस और प्रशासन को मुसीबत में डाल दिया है। संजीव जोशी और अन्य उपभोक्ता भारी संख्या में 25 किलोमीटर दूर माजिरकांडा में लगे मोबाइल टावर के पास एकत्र हो गए। संजीव ने कई बार मोबाइल टावर पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको ऐसा करने से रोक दिया।
विज्ञापन
झूलाघाट में बीएसएनएल की सेवाएं हमेशा खराब रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से एक नई समस्या सामने आ रही है। उपभोक्ताओं की सिम खुद लाक हो रही है और उसमें रजिस्ट्रेशन फेल आ रहा है। इस समस्या से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एक सप्ताह पहले प्रदर्शन किया था और उसी दिन व्यापार संघ अध्यक्ष ने ऐलान किया था कि 14 मार्च तक समस्या का समाधान न होने पर 15 मार्च को मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्मदाह कर लेंगे। रविवार की सुबह मोबाइल टावर के पास भारी हंगामा हुआ। पुलिस ने करीब दो घंटे तक संजीव जोशी को दबोचे रखा।
विज्ञापन
बाद में जिला मुख्यालय से तहसीलदार एलएम भट्ट, थाना प्रभारी नारायण सिंह, बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी एपी वाजपेयी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लिखित आश्वासन दिया कि 25 मार्च तक बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या हल कर दी जाएगी। तब जाकर लोग शांत हुए। इस बीच उपभोक्ताओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष महर और व्यापार संघ उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा के नेतृत्व में टावर के सामने धरना दिया। धरने पर भुवन पंगरिया, पुष्कर भट्ट, सरस्वती भट्ट, प्रधान सुरेंद्र आर्या आदि बैठे।
विज्ञापन