{"_id":"65aab92c6aef649b330588f8","slug":"mnrega-workers-have-not-been-paid-since-october-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-9368-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अक्तूबर से नहीं हुआ मनरेगा श्रमिकों को भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अक्तूबर से नहीं हुआ मनरेगा श्रमिकों को भुगतान
Fri, 19 Jan 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। विकास खंड कनालीछीना के 92 ग्राम पंचायतों में अक्तूबर से मनरेगा मजदूरों को काम का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
ग्राम पंचायत हिनकोट, रसगाड़ी, खोलिया गांव, बाजार, जमतड़ी, जोग्यूड़़ा आदि पंचायतों में लगभग 25 लाख रुपये से अधिक का भुगतान नहीं हो पाया है। यह स्थिति पूरे विकास खंड के 92 ग्राम पंचायतों में बनी हुई है। हिनकोट के प्रधान बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि मजदूरी के लिए श्रमिक परेशान कर रहे हैं। विकास खंड अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार से अभी धनराशि नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि धनराशि मिलने पर शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा। संवाद