फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Mayukh Mehar did not agree even after CDO's assurance

Pithoragarh News: सीडीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने विधायक मयूख महर

Wed, 01 Nov 2023 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
MLA Mayukh Mehar did not agree even after CDO's assurance
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में चार सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन अब छह सूत्री हो गया है। बुधवार को आंदोलनकारियों को मनाने के लिए सीडीओ वरुण चौधरी पहुंचे लेकिन विधायक नहीं माने। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हवाई सेवा और बेस अस्पताल के नाम पर जनता को झूठे आश्वासन मिल रहे हैं। इस बार झूठे आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। धरातल पर जब तक चीजें नहीं दिखेंगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर में विधायक मयूख महर के नेतृत्व में धरना दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनके आंदोलन को पिथौरागढ़ बेरोजगार संघ, ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी और बार संघ ने समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से जल्द देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बागेश्वर और चंपावत जिले से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। बेस अस्पताल में डॉक्टर के पदों को स्वीकृत कर नियुक्तियां शुरू करने की मांग की। उन्होंने सिकड़ानी में यूपीसीएल की ओर से युवाओं और ग्रामीणों में दर्ज मुकदमे वापस लेने और सेना की ओर ग्रामीणों के गोचर, पनघटों को जाने वाले रास्ते खोलने या फिर नए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक मयूख महर ने यूकेएसएसएससी और यूपीएससी के परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ में बनाने और जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क में हॉटमिक्स कराने की मांग की। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर धरना स्थल पर पहुंचे सीडीओ वरुण चौधरी ने डॉक्टर के पद स्वीकृत कराने से पहले ट्राॅमा सेंटर संचालित करा दिया जाएगा लेकिन विधायक ने कहा कि यहां के लोगाें को ट्राॅमा सेंटर से पहले डॉक्टर की जरूरत है। काफी समझाने पर भी विधायक सीडीओ की बात नहीं माने और धरना जारी रखा।

धरने-प्रदर्शन का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन पांडे ने किया। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष मोहन भट्ट, महेंद्र लुंठी, जगत सिंह खाती, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, त्रिलोक महर, मोहित जोशी, संतोष गोस्वामी, जीवन वल्दिया, राजेंद्र भट्ट, खीमराज जोशी, चंचल बोहरा, दीपक लुंठी, निर्मल लोहिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed