फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Harish Dhami Ne Gyapan Saunpa

सड़क, संचार और आपदा प्रभावितों के लिए सीएम से मिले धारचूला विधायक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
MLA Harish Dhami Ne Gyapan Saunpa
धारचूला-मुनस्यारी की समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन देते धारचूला विधायक हरीश धामी। संवाद न्यूज - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने बृहस्पतिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सड़क, संचार, आपदा प्रभावितों के पुनर्वास समेत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ध्वस्त योजनाओं के पुनर्निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

विधायक धामी ने सीएम को बताया कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र में सड़क और संचार सेवा समेत कई सरकारी घोषणाओं को पूरा कराया जाना चाहिए। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क बदहाल है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मदकोट मुख्य बाजार सड़क की मरम्मत कर नाला निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन

बताया कि लंबे समय से धारचूला और मुनस्यारी के आपदा प्रभावित विस्थापन की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनका विस्थापन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 और 2020-21 के आपदा प्रभावितों का विस्थापन नहीं किया गया है, वर्ष 2011 के शासनादेश के अनुसार कुछ पुनर्वास चयनित किए गए हैं जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने वर्ष 2013 में आपदा के मानकों का संशोधन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 2013 के शासनादेश के अनुसार ही विस्थापन करने की मांग की। उन्होंने सीएम के समक्ष पिथौरागढ़ वन विभाग की ओर से किए गए कार्यों का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने योजनाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने इन कार्यों की जांच कर दोषी अधिकारी, कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

समकोट में बीएसएनएल टावर लगाने की मांग
पिथौरागढ़। धारचूला के विधायक हरीश धामी समकोट में बीएसएनएल मोबाइल टावर लगाने की कार्रवाई तेज करने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने समकोट में मोबाइल टावर लगाने के लिए विधायक निधि से 29 लाख रुपये की संस्तुति दी है, लेकिन इसके बाद भी टावर का निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र मोबाइल टावर का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed