फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Harish Dhami embankment inspection

Pithoragarh News: एलधारा में शीघ्र शुरू किए जाएं सुरक्षात्मक कार्य

Fri, 03 Mar 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
MLA Harish Dhami embankment inspection
धारचूला (पिथौरागढ़)। विधायक हरीश धामी ने काली नदी में बन रहे तटबंध के कार्यों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को बरसात से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने एलधारा आपदाग्रस्त क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यहां पर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधायक धामी ने सिंचाई विभाग के एसई फरहान खान को गुणवत्तापूर्व कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि बजट की कमी होने पर वह सीएम से बात करेंगे। इसके बाद विधायक आपदाग्रस्त क्षेत्र एलधारा पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को यहां पर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


27 फरवरी को विभाग ने एलधारा में पूजा-अर्चना करने के बाद कार्य शुरू किया था। 28 फरवरी से तीन मार्च के बीच कार्य नहीं होने पर आपदा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। इस दौरान व्यापार मंडल संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, आपदा संघर्ष समिति के संरक्षक नंदा बिष्ट, सिंचाई विभाग के एई दीपक शर्मा, अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, डूंगर सिंह दानू, नृप गर्ब्याल, दीपक बिष्ट, अश्वनी नपलच्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed