फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Adhikari formally inaugurated the Ladidhura Festival

Pithoragarh News: लड़ीधूरा महोत्सव का विधायक अधिकारी ने किया विधिवत शुभारंभ

Thu, 22 Oct 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
MLA Adhikari formally inaugurated the Ladidhura Festival
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव का झांकियों के साथ विधिवत उद्घाटन हो गया है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकालीं। लड़ीधूरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने दीप जलाकर किया। झांकी के दौरान खटीमा से आए छोलिया दल की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी झांकियों और लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों से महोत्सव स्थल उत्सवमय हो उठा। भव्य आयोजन के लिए विधायक अधिकारी ने आयोजकों की सराहना की। इस मौके पर अमर सिंह कुटियाल, चांद सिंह बोहरा, संजय जोशी, प्रदीप सिंह देव, ललित प्रसाद, जीत सिंह, भुवन चौबे, हर्ष देव, प्रहलाद अधिकारी एवं सक्षम अधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव समिति के लोकमान सिंह अधिकारी, जगदीश अधिकारी, प्रदीप ढेक, नवीन जोशी, ऋतेश कुमार वर्मा, दुर्गेश जोशी, विनोद सिंह, दीनू अधिकारी, रमेश जोशी, किशोर जोशी, रजत वर्मा, निहारिका एवं वैष्णवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed