{"_id":"65b29edba49a0b36ea0f56e7","slug":"mitadigaon-head-ankita-will-participate-in-republic-day-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-109527-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मिताड़ीगांव की प्रधान अंकिता गणतंत्र दिवस में होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मिताड़ीगांव की प्रधान अंकिता गणतंत्र दिवस में होंगी शामिल
Thu, 25 Jan 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
अंकिता पांडेय, ग्राम प्रधान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के मिताड़ीगांव की ग्राम प्रधान अंकिता पांडेय को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति की ओर से आमंत्रित किया गया है। 31 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट अंकिता ने बताया कि स्वजल परियोजना के तहत उन्होंने गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। वर्तमान में गांव के हर परिवार के पास कूड़ेदान और शौचालय है। कूड़ा निस्तारण करने के लिए जगह-जगह पिट बनाए गए हैं।
अंकिता ने बताया कि राष्ट्रपति की ओर से उन्हें रात्रि भोज और परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में परेड में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किए जाने पर प्रधान अंकिता काफी खुश हैं और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। गांव की महिला प्रधान को राष्ट्रपति की ओर से आमंत्रित किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त की है। संवाद
काश्तकार उपाध्याय दंपती को भी मिला आमंत्रण
लोहाघाट (चंपावत)। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ परप निकलने वाली झांकी में बिशुंग बुंगा फर्त्याल के युवा शिक्षित काश्तकार राकेश उपाध्याय और उनकी डिप्लोमाधारी कृषक पत्नी हेमा उपाध्याय भाग लेंगी। ड्राप मोर क्रॉप घटक के अंतर्गत अपने क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का उत्कृष्ट उपयोग करने सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपाध्याय दंपती को परेड में शामिल होने के लिए एनएमएमआई के नोडल अधिकारी डॉ. रतन कुमार की ओर से जारी पत्र मिला है। कर्तव्य पथ पर निकलने वाली रैली में शामिल होने का आमंत्रण मिलने से दंपती काफी उत्साहित है। संवाद