फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Minister in charge said, migrants living in quarantine should not have any problem.

प्रभारी मंत्री बोले, क्वारंटीन में रह रहे प्रवासियों को न हो परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge said, migrants living in quarantine should not have any problem.
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। जनपद के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के क्वारंटीन केंद्रों में की जा रही व्यवस्थाओं को सराहनीय बताया। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से इसी तरह से आपसी सामंजस्य से काम करते हुए इस काम में लगे कार्मिकों और सभी लोगों का बचाव करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन में रह रहे किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिले में जो भी क्वारंटीन केंद्र संचालित किए गए हैं उन केंद्रों में रहने, भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था बनाने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रतिदिन समीक्षा करते हुए केंद्रों का निरीक्षण करने को कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जितने भी कोरोना वारियर्स हैं उन्हें कोरोना से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इन क्वारंटीन केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वीसी के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से कोविड-19 को लेकर जिले में की जा रही अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में आ रहे सभी प्रवासी व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण/स्क्रीनिंग के पश्चात क्वारंटीन किया जा रहा है। तथा इनकी रेंडम सैम्पलिंग कर कोरोना जांच की जा रही है। जिले में वर्तमान तक कुल 76 संस्थागत कोरंटीन केन्द्र संचालित हैं जिनमें कुल 3550 बेड की सुविधा है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंचायत व विद्यालय भवन, एवं सरकारी भवनों में भी प्रवासियों को 14 दिनों हेतु कोरंटीन किया जा रहा है। वीसी में मुख्य चिकित्साधिकारी डा.उषा गुंज्याल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश ढकरियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--::: पिथौरागढ़ में 2164 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन ::: पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बाहर से आए कुल 2164 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन में हैं। इसके अतिरिक्त 13630 व्यक्ति होम/पंचायत कोरंटीन हैं। जिले में कुल 15062 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का क्वारंटीन पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान तक जिले से कुल 554 व्यक्तियों के लैब सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 368 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। कुल 20 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। शेष 166 की रिपोर्ट अभी आनी है। बृहस्पतिवार तक जिले में विभिन्न राष्ट्रों समेत देश के विभिन्न प्रान्तों और प्रदेश के जिलों से कुल 29882 व्यक्ति पिथौरागढ़ आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed