फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Migration. stopped. farming. self-employment: Dr. Bhagwat

खेती को स्वरोजगार से जोड़कर रोका जा सकता है पलायन : डॉ. भागवत

Sun, 17 Nov 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Migration. stopped. farming. self-employment: Dr. Bhagwat
मुवानी में शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर संबो​धित करते सरसंघचालक डॉ. मोहन
थल/मुवानी (पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक डाॅ. मोहन राव भागवत ने कहा कि खेतीबाड़ी को स्वरोजगार से जोड़कर पलायन को रोका जा सकता है। कहा कि खेतीबाड़ी से ही आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन वैभव और अध्यात्म से ही आज पूरी दुनिया हमें विश्व गुरु मान रही है। कहा कि संपूर्ण शिक्षा और स्वरोजगार के मार्ग से ही हम धीरे-धीरे विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज पूरा विश्व भारत की कुटुंब व्यवस्था को सही ठहरा रहा है। संघ प्रमुख ने ये बातें शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद अरुण अंबानी सभागार में अपने संबोधन में कही।
विज्ञापन


इससे पहले डॉ. भागवत का सरस्वती विहार मुवानी में स्कूली बच्चों ने बैंड परेड से जोरदार स्वागत किया। संघ प्रमुख ने सबसे पहले शेर सिंह कार्की की समाधि स्थल के पास चंदन का पौधा रोपा। इसके बाद उन्होंने स्व. कार्की की फोटो पर माल्यार्पण कर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन




स्कूली शिक्षा उन्हीं के लिए लाभदायक, जो इसका उपयोग करना जानते हैं



मुवानी (पिथौरागढ़)। आरएसएस प्रमुख डॉ. भागवत ने कहा कि स्कूली शिक्षा केवल उन्हीं के लिए लाभदायक है जो इसका उपयोग करना जानते हैं। यदि कोई व्यक्ति शिक्षा का उपयोग करना नहीं जानता है तो इससे उसको कोई लाभ नहीं होता है। उन्होंने ऐसे कई लोगों के उदाहरण दिए, जिन्होंने स्कूली शिक्षा न मिलने के बावजूद महान कार्य किए। कहा कि कालांतर में बड़े-बड़े ऋषि और अनपढ़ लोगों ने महान कार्य किए हैं। यदि वे ज्यादा पढ़े-लिखे होते तो और भी अधिक पुण्यकर्म और महान कार्य करते। उन्होंने लोगों से विद्या भारती की ओर से शिक्षा के क्षेत्र किए जा रहे कार्य में अपने स्तर से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में विद्या भारती के एजेंडे को बढ़ावा देना चाहिए। यह केवल स्वयं और अपने परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज की भलाई के लिए शिक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 तक पिथौरागढ़ प्रवास पर हैं भागवत

संघ प्रमुख भागवत अपने चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार देर शाम पिथौरागढ़ पहुंच गए थे। वह 16 से 19 नवंबर तक पिथौरागढ़ में प्रवास करेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी हैं।



स्वरोजगार से ही आत्मनिर्भर बन सकता है उत्तराखंड : कोश्यारी

मुवानी। विद्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शेर सिंह कार्की के भूदान और महिला संरक्षण के कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि सामाजिक समरसता और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनकर ही उत्तराखंड मजबूत राज्य बन सकता है। उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी के कुलपति डॉ. ओमप्रकाश सिंह नेगी ने विद्या भारती के बृहद शिक्षा के उद्देश्य और योगदान पर चर्चा की।




इनकी रही मौजूदगी



कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी, प्रबंधक धीरज बिष्ट, प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल कांडपाल, पार्वती प्रेमा जगाती नैनीताल के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक विशन सिंह चुफाल, ब्लॉक प्रमुख बेड़ीनाग विनीता बाफिला आदि गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed