{"_id":"67df09029abe7e9e170e5a8a","slug":"middle-aged-man-accused-of-raping-a-deaf-and-mute-girl-arrested-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-125473-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार
Sun, 23 Mar 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूक बधिर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब युवती गर्भवती हुई तो घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि क्षेत्र निवासी पीड़िता के भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा था कि आरोपी सुरेश राम (52) ने उसने उनकी मूक बधिर बहन (35) के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने मूक बधिर युवती से तीन बार दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने पर जब परिजनों ने पूछताछ की तो युवती ने उन्हें आपबीती बताई।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2) (के) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल में पीड़िता के आठ महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।