फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mercury dropped after snowfall, people resort to bonfire and heaters

बर्फबारी के बाद गिरा पारा, लोगों को अलाव और हीटरों का सहारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped after snowfall, people resort to bonfire and heaters
थल- मुनस्यारी सड़क में कालामुनी के पास पड़ी बर्फबारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/चंपावत/लोहाघाट। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी के कालामुनी में दो इंच और खलियाटॉप में एक फुट तक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटरों का सहारा ले रहे हैं। चंपावत और लोहाघाट में भी बृहस्पतिवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग दिनभर अंगीठी हीटरों को घेरे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नागिनीधूरा, छिपलाकेदार, थामरीकुंड में जमकर बर्फबारी हुई। इधर खलियाटॉप में एक फुट, कालामुनी और बेटुलीधार में दो इंच बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। कालामुनि में बर्फबारी के बाद ट्रक फंस गया, जिससे दो घंटे यातायात प्रभावित रहा। कई पर्यटक और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि कालामुनि के पास बर्फबारी के कारण हर समय वाहन फंस जाते हैं। इसके बाद भी लोनिवि यहां पर 24 घंटे के लिए मशीन तैनात नहीं कर रहा है। लोनिवि के ईई जेपी थपलियाल का कहना है कि सड़क खोलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई है। बूंदाबांदी से पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। दिन भर मौसम खराब रहने से अधिकांश लोग घरों में ही रहे। बाजार में भी सुनसानी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई साल की पहली बर्फबारी
चंपावत/लोहाघाट। जिले में बृहस्पतिवार को साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली। चंपावत मुख्यालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह नौ बजे बाद मौसम का मिजाज बदल गया। इसके बाद क्रांतेश्वर और हिंगला देवी की चोटियों पर बर्फबारी हुई।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह नौ बजे बाद हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश भी शुरू हो गई थी। पहाड़ के निचले इलाकों में जहां बारिश देखने को मिली, वहीं ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों ने अंगेठी और अलाव का सहारा लिया।

लंबे समय बाद हुई बारिश खेती के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही थी। बारिश न होने से पाले की मार के चलते किसानों की राइ, पालक, मेथी आदि फसलें झुलसने लग गई थी। मौजूदा बारिश किसानों के आलू की फसल की तैयारी करने के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed