{"_id":"61a7bbc8f6c1ba43c66f92e6","slug":"meeting-of-pta-in-pg-collage-munsyari-pithoragarh-news-hld4463077115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक रहकर किया जा सकता है ज्ञान अर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक रहकर किया जा सकता है ज्ञान अर्जित
विज्ञापन
मुनस्यारी में आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी में मौजूद प्रवक्ता और विद्यार्थी। संवाद न्यू?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। स्व. डॉ. आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया ने कहा कि शिक्षा बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को सतत रूप से जागरूक रहकर ही ज्ञानार्जन किया जा सकता है। उन्होंने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग और कंप्यूटर शिक्षा के अभिनव प्रयास किए जाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने कहा कि महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। एडवोकेट देव सिंह बोरा ने कहा कि आज का सुशिक्षित विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक बन सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता हीरा देवी धर्मशक्तू ने विद्यार्थियों से स्वविकास के लिए मेहनत एवं लगन के साथ प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान दौर में अनेक संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की। डॉ. रवि जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर लीला देवी, बसंती देवी, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. वंशीधर उपाध्याय, डॉ. रिफाकत अली, पंकज पुंडीर आदि थे।