फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting For Agniveer Bharti in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में तहसील स्तर पर कोई भी प्रमाणपत्र लंबित ना रखें अधिकरी-डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Agniveer Bharti in Pithauragarh
अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम ने जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एलआईयू के अधिकारी को अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान कोई गैंग सक्रिय नहीं हो, इसके लिए नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांति पूर्वक भर्ती रैली संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला पूर्ति अधिकारी से भर्ती रैली के दौरान प्रतिभागियों को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने को कहा। व्यापारी प्रतिभागियों से किसी प्रकार का ओवर जार्च न लें। उन्होंने कहा कि ओवर रेट की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। डीएम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को भर्ती रैली के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने, सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व उप निरीक्षकों को तहसील स्तर पर बनने वाले प्रमाणपत्र लंबित नहीं रखने, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भर्ती रैली के दौरान भर्ती स्थल पर अस्थायी जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए। इसके अलावा टेंट, विद्युत, बेरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा, ठहरने आदि की सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अनुराधा पाल, एसडीएम नंदन कुमार, सुंदर सिंह, आर्मी से अमीय त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, ईई यूपीसीएल राजीव चक्रवर्ती, सीओ महेश चंद्र जोशी, निरीक्षक एलआईयू रोहित जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed