फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting Abaut Forest Fire

पिथौरागढ़ में आग की 191 घटनाओं में 326.25 वन क्षेत्र प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Meeting Abaut Forest Fire
जिला सभागार में अधिकारी के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को जिला सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जंगल की आग रोकने की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. विनय कुमार भार्गव ने कहा कि नवंबर 2020 के बाद जिले में आग की 191 घटनाएं हुईं हैं, जिनमें कुल 326.25 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
जिले में 77 क्रू स्टेशन, पांच वाच टावर समेत जिला मुख्यालय में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 24 घंटे कार्मिकों की तैनाती की गई है।
डीएम ने कहा कि आग बुझाने में विशेष सहयोग देने वालों को सम्मानित किया जाएगा जबकि आग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
आग की रोकथाम और समन्वय के लिए प्रत्येक रेंज स्तर पर एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करने को कहा। वह रेंज क्षेत्र की प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आग की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर टीम भेजकर आग रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने दो दिन के भीतर प्रत्येक गांव में ग्राम प्रधान, सरपंच वन पंचायत, क्षेत्रीय आरएसआई, वीडीओ, वन आरक्षी की टीम गठित करने के निर्देश दिए।
डीडीओ से प्रत्येक गांव में तीन माह के लिए मनरेगा से ग्रामीणों की तैनाती का प्रस्ताव मांगा। इस दौरान एडीएम आरडी पालीवाल, डीडीओ गोपाल गिरी, एसडीएम सदर तुषार सैनी, सीओ आरएस रौतेला, एसडीओ एचसी पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed