फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Medical officer in charge of Kanalichhina PHC accused of molestation

Pithoragarh News: कनालीछीना पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर छेड़खानी का आरोप

Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Medical officer in charge of Kanalichhina PHC accused of molestation
पिथौरागढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी पर एक सीएचओ ने छेड़खानी का आरोप लगा है। सीएचओ का आरोप लगाते और लोगों का हंगामा करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। सीएचओ ने इस संबंध में सीएमओ को पत्र दिया है। इधर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने भी सीएमओ को पत्र दिया है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए दो चिकित्सकों की कमेटी बिठा दी है। अभी तक किसी ने भी इस मामले में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कनालीछीना विकासखंड के एक क्षेत्र में तैनात सीएचओ का कहना है कि उन्हें प्रभारी चिकित्साधिकारी ने रजिस्टर के साथ अस्पताल बुलाया था। बारिश होने के कारण सेंटर में देर हो गई थी। इसलिए वह अस्पताल में उपस्थित नहीं हो पाईं। बृहस्पतिवार जब वह रजिस्टर लेकर अस्पताल आई तो उन्होंने रजिस्टर चेक किए। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें ऊपर चलने को कहा और अपने कमरे पर ले गए और गेट बंद कर दिया। अचानक प्रभारी चिकित्साधिकारी उनके कंधे पर हाथ रख दिया। इससे घबराकर वह बाहर आ गई।
विज्ञापन

सीएचओ ने इसकी जानकारी स्टाफ के अन्य लोगों को दी तो लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। सीएचओ ने इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी की शिकायत सीएमओ से की है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए दो चिकित्सकों की टीम बना दी है। इधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि शंकर श्रीवास्तव ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। उनका कहना है सीएचओ एक माह से गायब चल रही थीं। किन कारणों से वह गायब रहीं, यह पूछने पर उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।

कोट
इस तरह का मामला सुनने में आया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष कनालीछीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed