फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meat shops will be closed in Dharchula today

धारचूला में आज से बंद होंगी मीट की दुकानें

Thu, 06 Apr 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 06 Apr 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Meat shops will be closed in Dharchula today
मीट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

धारचूला नगर में शुक्रवार से मीट की दुकानें बंद हो जाएंगी। इसके लिए नगरपालिका ने बाकायदा नोटिस भी जारी कर दिया है। नगरपालिका का नोटिस मिलने के बाद मीट व्यापारियों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से मिले एक आदेश के आधार पर यहां के पशु चिकित्साधिकारी ने एक अप्रैल से स्लाटर हाउस में कटने वाले पशुओं का मेडिकल करने से मना कर दिया था। तब से बिना मेडिकल के ही बकरियों को काटा और बेचा जा रहा था। पशु चिकित्साधिकारी डा. केके जोशी और फार्मेसिस्ट महेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक मीट विक्रेताओं के पास वैध लाइसेंस नहीं होंगे तब तक काटे जाने वाली बकरियों का मेडिकल कर पाना संभव नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नगरपालिका से वैध लाइसेंस धारक मीट व्यापारियों को ही मेडिकल की सुविधा दी जा सकेगी।
विज्ञापन


नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीकांत ने बताया यहां के मीट व्यवसायियों को जो लाइसेंस जारी किए गए थे वह 31 मार्च तक ही वैध थे। नए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। व्यापारियों की ओर से आवेदन तो आए हैं, लेकिन नए नियम के अनुसार अब मीट व्यापारियों के लाइसेंस खाद्य सुरक्षा विभाग से जारी होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कुछ दिन का समय लग सकता है। तब तक व्यापारियों से मीट न बेचने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के किसी को भी मीट बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। व्यापारियों को नए लाइसेंस जारी होने तक दुकान बंद रखने को कहा गया है। धारचूला नगर में रोजाना करीब तीन क्विंटल मीट की बिक्री होती है। यहां पर मीट की 17 दुकान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed