{"_id":"2911457e8c1dff239b10d9f8d504c2c4","slug":"md-threat-at-the-sun-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ के सूर्य मंदिर पर खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ के सूर्य मंदिर पर खतरा
अमर उजाला/ब्यूरो/ डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडवकाल में बना मड़ का सूर्य मंदिर लगातार खतरे से घिर रहा है। पिछले कई वर्षों से मंदिर का एक हिस्सा पूर्व दिशा की ओर झुक रहा है। अब तो स्थिति यह आ गई है कि भक्त मंदिर के मुख्य कक्ष में जाकर पूजा करने से भी डर रहे हैं। पिछले पांच साल से मंदिर एक तरफ धीरे धीरे झुक रहा है।
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग के अधीन होने के कारण गांव के लोग अपने स्तर से सुरक्षा के कोई कदम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इसे सुधारने में 25 लाख रुपये के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन
मड़ के सूर्य मंदिर को कटारमल के सूर्य मंदिर की तरह ही माना जाता है। कहते हैं कि जब पांडव स्वर्गारोहण के लिए हिमालय की ओर निकले थे, तब कुछ देर मड़ में भी रुके।
विज्ञापन
तब द्रौपदी के आग्रह पर पांडवों ने सूर्य मंदिर की स्थापना की थी। बाद में कत्यूरी राजाओं ने मंदिर का निर्माण किया था। मंदिर में सात रथों वाले भगवान सूर्य की मूर्ति है। मंदिर परिसर में भगवान विष्णु, शिव, लक्ष्मी की भी मूर्तियां हैं।
डीडीहाट से 15 किलोमीटर दूर चौबाटी कस्बे से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मड़ गांव के इस मंदिर में कोई बड़ा मेला नहीं लगता लेकिन इस ऐतिहासिक धरोहर पर मंडरा रहे खतरे से गांव के लोग चिंतित हैं। मंदिर के पुजारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि अब लोग मुख्य कक्ष में बैठकर पूजा करने से भी डर रहे हैं।