फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Max did not stall the taxis

मैक्स रुकवाने को नहीं चली टैक्सियां

Mon, 25 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 25 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Max did not stall the taxis
प्रदर्शन करते टैक्सी ड्राईवर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 मैक्स कैब का संचालन बंद करने की मांग को लेकर सोमवार को टैक्सियों का संचालन बंद रखा। टैक्सी संचालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई स्थानों में सरकार का पुतला फूंका गया। टैक्सियों का संचालन बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पिथौरागढ़ में करीब 1800 टैक्सियां हैं जबकि चंपावत जिले में 150 टैक्सियां संचालित होती हैं।
जिला मुख्यालय में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक महर और दीपक लुंठी के नेतृत्व में सुबह से ही टैक्सियों का संचालन बंद रहा। टैक्सी संचालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मैक्स कैब बंद करने की मांग की है। प्रदर्शन में मनोज ठकुराठी, संजय सिंह, सुरेश चंद, सतीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, नदीम खां, शिव सिंह सुगड़ा, रामू वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


कनालीछीना। कनालीछीना में टैक्सी यूनियन ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। मैक्स कैब बंद करने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जगदीश कुमार, चंद्र कुमार, महेंद्र बम, गिरीश कुमार, जीवन धामी, मनोज सामंत, उमेश भंडारी, हरीश दिगारी, पप्पू पोखरिया, चंचल भंडारी, गणेश राम शामिल थे। गंगोलीहाट। गंगोलीहाट में टैक्सियों का संचालन बंद रहा। टैक्सी संचालकों ने सरकार का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कैब हटाने की मांग की। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पूरन रावल, जीवन राम, बब्लू राम, शमशेर, रोहित कुमार, धीरज कुमार, संजय रावल, देवराज साह शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला, मुनस्यारी, अस्कोट, नाचनी, डीडीहाट, मदकोट, जौलजीबी, थल, झूलाघाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली में भी टैक्सियों का संचालन बंद रहा।
चंपावत/लोहाघाट। चंपावत और लोहाघाट के टैक्सी चालकों ने संचालन बंद रखा। चंपावत में टैक्सी यूनियन ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। टनकपुर, पिथौरागढ़, मार्ग पर टैक्सियों का संचालन पूरी तरह ठप रखा। इस दौरान यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाराकोट, बरदाखान, पुलहिंडोला, खेतीखान, रीठासाहिब, रौंसाल, पुलहिंडोला आदि क्षेत्रों के लिए टैक्सियों का संचालन जारी रहा। टनकपुर मार्ग पर टैक्सियों का संचालन न होने से लोगों को रोडवेज बसों, ट्रक, कैंटरों का सहारा लेना पड़ा। चंपावत में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी, एलएम भट्ट, रमेश सिंह, गिरीश सिंह, इंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में सीएम का पुतला फूंका गया। 

टनकपुर (चंपावत)। टैक्सी संचालकों ने पिथौरागढ़ मार्ग पर प्रदर्शन कर निगम की मैक्स कैब सेवा बंद करने की मांग की। इस मौके पर पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नारायण गैंड़ा, श्याम सुंदर शर्मा, मोना सिंह, धन सिंह, कुमार, जगदीश गंगवार, मदन राम, नरी राम आदि शामिल थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed