फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Married woman's body found hanging from tree in Gaurihat

गौरीहाट में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from tree in Gaurihat
प्रतीकात्मक
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। मल्ली गौराहाट में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि उसका एक ऑडियो जारी हुआ है। इसके आधार पर पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

मल्ली गौरीहाट के नवीन सिंह धारियाल की पत्नी ज्योति धारियाल (32) और कुछ महिलाएं रविवार सुबह लकड़ी काटने पास के जंगल गई थीं। दोपहर में अन्य महिलाएं घरों को लौट आई लेकिन ज्योति घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोज शुरू की तो उसका शव बिरखम के पास रस्सी से लटका मिला। ग्राम प्रहरी की सूचना पर झूलाघाट थाना प्रभारी संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे। मायके वालों के पहुंचने पर शाम को शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ज्योति का पति नवीन खेती बाड़ी करता है। उसकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

कुछ लोगों को पर प्रताड़ना का आरोप
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। ज्योति ने फंदे से लटकने से पहले एक ऑडियो जारी किया है। इसमें उसने कुछ लोगों का नाम लेकर उसे अत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ऑडियो में ज्योति अपनी दोनों बेटियों को जेठ-जेठानी को देने की बात कर रही है। यह भी कहा कि बच्चों को पिता को बिल्कुल भी मत देना। ऑडियो में वह एक महिला का नाम भी लिया गया है। कुछ अन्य महिलाओं पर भी उसे किसी बात को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। ज्योति का मायका चमाली गांव में हैं। उसकी शादी गौड़ीहाट से 12 साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित थानाध्यक्ष को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed