फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Many places threat from perennial road construction

बारहमासी सड़क निर्माण से कई जगह खतरा

Tue, 28 Nov 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
Many places threat from perennial road construction
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान घाट के पास गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी सड़क निर्माण के चलते घाट से गुरना के बीच कई खतरनाक स्थान बन गए हैं। सड़क की खुदाई के दौरान मलबा लगातार एनएच पर गिर रहा है। इस कारण वाहनों के संचालन में भारी दिक्कत आ रही है। भारवाहक ट्रकों को मलबे के ऊपर से चलाकर लाने में गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदारों ने हालांकि मलबा हटाने के लिए मौके पर जेसीबी तैनात कर रखी है, लेकिन बार-बार गिर रहे मलबे से वाहन चालकों और यात्रियों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। इस बीच मंगलवार को भी इस सड़क पर दो बार जाम लग गया।

विज्ञापन


इन दिनों बारहमासी सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। घाट से लेकर गुरना तक करीब 20 किलोमीटर के दायरे में जगह-जगह पहाड़ की खुदाई की जा रही है। पहाड़ की खुदाई के समय निकल रहा सारा मलबा एनएच पर गिर रहा है। शासन ने इस सड़क के निर्माण को प्राथमिकता में रखा हुआ है, लेकिन मलबा निस्तारण के समय मानकों की अनदेखी की जा रही है। प्रशासन की ओर से सिर्फ चेतावनी वाली सूचनाएं प्रसारित करते हुए यही कहा जा रहा है कि सड़क का निर्माण कार्य रात के समय भी चलेगा। इसलिए रात के समय इस सड़क पर आवाजाही न करें। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने चार दिन पहले इस आशय की सूचना प्रसारित की थी।
विज्ञापन


वहीं, पंचेश्वर घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज सामंत का कहना है कि बारहमासी सड़क का निर्माण होना अच्छी बात है, लेकिन यात्रियों और वाहन चालकों को सड़क निर्माण के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मलबा निस्तारण में सावधानी बरतने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed