{"_id":"500ef4fead28fbcccba313c256b25984","slug":"mansarovar-pilgrims-9th-brigade-reached-dharchula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर यात्रियों का 9वां दल धारचूला पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर यात्रियों का 9वां दल धारचूला पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Wed, 15 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा के लिए 9वां दल धारचूला पहुंच गया है। पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में 9वें दल का स्वागत किया गया। दलनायक स्वामी नाथन हैं। दल में 33 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। दल में सबसे कम उम्र के उत्तर प्रदेश के राजीव गुप्ता (28) ने कहा कि कैलास यात्रा करने के लिए वह पहले से ही बहुत जिज्ञासु थे। वहीं सबसे अधिक उम्र के मोहन लाल देशवाल (66) कहते हैं कि सावन में कैलास मानसरोवर यात्रा करने से शिव के दर्शन होते हैं।
उधर, कैलास यात्रियों का पांचवें दल के 39 सदस्य वापस बूंदी पहुंच गए हैं। छठे दल के 40 सदस्य कुजू, सातवें दल के 32 सदस्य तकलाकोट और आठवें दल के 33 सदस्य गुंजी पहुंच गए हैं। आठवें दल के दो सदस्य कर्नाटक निवासी जीतेंद्र कुमार और उनकी पत्नी सुनीता बूंदी से वापस आ गए हैं। बताया गया कि दोनों का स्वास्थ्य खराब चल रहा था।