फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mansarovar parikrama complete of seventh party passengers

सातवें दल के यात्रियों की मानसरोवर परिक्रमा पूरी

Wed, 25 Jul 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mansarovar parikrama complete of seventh party passengers
पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते कैलाश यात्री - फोटो : अमर उजाला

सातवें दल के कैलाश यात्रियों की मानसरोवर परिक्रमा पूरी हो गई है। आठवें दल के यात्री नाभी गांव पहुंच गए हैं। 9वां दल पिथौरागढ़ में, जबकि दसवें दल के यात्री चौकोड़ी में रुके हैं।

विज्ञापन


कैलाश यात्रा पर गए सातवें दल के यात्रियों ने मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर ली है। यात्री बृहस्पतिवार को कुग्गू से तकलाकोट लौट आएंगे। आठवें दल के यात्रियों को गुंजी से नाभी गांव ले जाया गया है। आईटीबीपी कंट्रोल रूम मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार छियालेख और गर्ब्यांग में धुंध छाई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी, कालापानी, नाभीढांग में बारिश हो रही है। यात्रा का 9वां दल मंगलवार शाम चौकोड़ी से पिथौरागढ़ पहुंचा।
विज्ञापन


यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि दल में 52 यात्री हैं। इनमें से 11 महिलाएं हैं। यात्रियों ने गुरुरानी के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर एक दीया शहीदों के नाम जलाया। बाद में दल के संपर्क अधिकारी रोशन लाल शर्मा और रमेश नेगी के नेतृत्व में यात्रियों ने एक पौधा धरती मां के नाम के तहत मानसरोवर वाटिका में पौधा लगाया। गुरुरानी ने बताया कि मौसम खराब होने से दल गुंजी नहीं जा सका। यात्रा का दसवां दल चौकोड़ी में रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9वें दल के दो यात्रियों ने बीच में छोड़ी यात्रा
पिथौरागढ़। 9वें दल में शामिल गुजरात की लता राजू और उनके पति राजू कलपाठी सुब्रमण्यम ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा बीच में ही छोड़ दी है। दोनों पति-पत्नी मंगलवार को चौकोड़ी से वापस हो गए। दल के लायजनिंग अधिकारी आईपीएस रोशन लाल शर्मा ने बताया कि यात्रा में करीब एक हफ्ता विलंब हो गया है। छुट्टियों की दिक्कत के चलते दोनों ने यात्रा को बीच में ही छोड़ने का निर्णय लिया। मौसम विभाग ने अभी एक-दो दिन अलर्ट जारी किया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम साफ रहने पर ही दल गुंजी को रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed