{"_id":"5ee0d53f8ebc3e42f44154a4","slug":"man-injured-by-falling-into-rock-grip-from-hill30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक घायल
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। बकरियों को बुग्याल (चरागाह) के लिए व्यास घाटी के कुटी गांव ले जा रहा युवक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्राम बुंगबुंग निवासी लक्ष्मण सिंह (35) मालपा से छकन के बीच बकरियों को कुटी के चरागाह में पहुंचाने के लिए जा रहा था। तभी अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से गहरी खाई में गिर गया। साथ में चल रहे अन्य बकरी पालकों तथा स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर देर रात सीएचसी धारचूला लाया गया।
डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि युवक के सिर में चोट आई है। गंभीर अवस्था को देखते हुए 108 से हायर सेंटर पिथौरागढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन