{"_id":"5dd6bcf38ebc3e54a64f5026","slug":"man-died-in-an-road-accident-pithoragarh-news-hld364918848","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढों ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढों ने ले ली युवक की जान
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। लोनिवि बेरीनाग में कार्यरत गैंग मेट खड़क सिंह कार्की (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह बुधवार देर शाम बेड़ीनाग से अपने घर जगथली जाते समय उनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
बुधवार देर शाम खड़क सिंह कार्की स्कूटी से घर को जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर सड़क खराब होने के कारण स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी से गिरने से खड़क सिंह चोटिल हो गए। ग्रामीण देर रात घायल को सीएचसी बेड़ीनाग लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हेम पंत ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
खड़क सिंह की मौत की सूचना मिलने पर उनके परिवार में कोहराम मच हुआ है। मृतक का सात वर्षीय बेटा और पांच वर्षीय बेटी है। दोनों बच्चों के साथ ही पत्नी और बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गैंग मेट की मौत पर लोनिवि कार्यालय बेड़ीनाग और हिमालया इंटर कॉलेज में शोकसभा की गई। मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। घटना पर विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, जिला पंचायत सदस्य पिंकी कार्की, हिमालया इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी, प्रदीप महरा, रमेश वर्मा आदि ने दुख जताया है।
विज्ञापन
दस वर्ष से सड़क अधूरी
बेड़ीनाग। थल-बेरीनाग मोटर मार्ग के जाखरावत के पास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हलियाडोब-गराऊ मोटर मार्ग का निर्माण पिछले दस वर्षों से किया जा रहा है लेकिन अभी तक इस मार्ग में डामरीकरण तक नहीं हुआ है। सड़क जगह जगह पर क्षतिग्रस्त है। पहले भी इस सड़क में कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीण लंबे समय से सड़क का कार्य पूरा करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़क ठीक होती तो शायद खड़क सिंह की स्कूटी भी दुर्घटनाग्रस्त नहीं होती और किसी के घर का चिराग नहीं बुझता।