{"_id":"69af01f9a4984010a30f4801","slug":"man-arrested-for-smashing-fathers-head-with-brick-for-money-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139138-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पैसों के लिए पिता का ईंट से सिर फोड़ने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पैसों के लिए पिता का ईंट से सिर फोड़ने वाला गिरफ्तार
Mon, 09 Mar 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पैसा न देने पर पिता का ईंट से सिर फोड़कर भाग आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पिता के बचाव में आए अपने छोटे भाई को भी ईंट से घायल कर दिया था। दोनों का अब भी इलाज चल रहा है।
बीते पांच मार्च को पौण निवासी सुरेंद्र राम (38) ने पैसे न देने पर अपने पिता मदन राम (60) के सिर पर ईंट से वार कर उन्हें घायल कर दिया था। सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गए। बचाने आए छोटे भाई पूरन राम (35) पर भी ईंट से कई वार कर घायल कर दिया और मौके से भाग गया।
परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। मदन राम के सिर पर खून का थक्का जम गया है। मामले में मदन राम के भतीजे सूरज राम ने चचेरे भाई सुरेंद्र राम के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। तब से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी को सुकौली तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।