फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Male leopard was found dead at the farm

खेत में मृत मिला नर तेंदुआ

Mon, 15 Feb 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के बनेलागांव में एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। जंगली जानवरों के साथ संघर्ष में तेंदुए की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को बनेलागांव में विशन सिंह पुत्र बची सिंह के खेत में एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राम सिंह बिष्ट को दी। बिष्ट ने वन विभाग को सूचित किया। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कांडपाल ने वन दरोगा बृजमोहन पंत, त्रिलोक भंडारी, कमलेश कार्की, वन श्रमिक शेर सिंह, मोहन राम को घनास्थल पर भेजा। वन कर्मी तेंदुए का शव लेकर गंगोलीहाट पहुंचे।


विशन सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे काफी देर तक तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। सुबह खेत में देखा तो तेंदुआ मृत पड़ा था। बताया कि खेत में गड्ढे खुदे हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि सुअरों के साथ संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई होगी। सही तथ्य पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएंगे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र ढाई से तीन वर्ष होने का अनुमान है। शरीर में जख्म हैं। बताया कि पशु चिकित्सक के मुख्यालय से बाहर होने के कारण तेंदुए का शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed