फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Make the Notified Area Safe

नोटिफाइड एरिया को जौलजीबी करो

Fri, 28 Dec 2018 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 28 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Make the Notified Area Safe
धारचूला में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

नोटिफाइड एरिया को छियालेख से हटाकर जौलजीबी करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने धारचूला में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से गृह मंत्रालय को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


अखिल भारतीय युवा संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न संगठनों की बैठक नाबी मिलन केंद्र में हुई। इस बैठक में नोटिफाइड इनरलाइन को छियालेख से हटाकर फिर से जौलजीबी करने की मांग उठाई गई। लोगों ने कहा कि इनरलाइन छियालेख होने से बाहरी लोग बड़ी संख्या में सीमांत में आ गए हैं। इससे कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। इसके बाद मिलन केंद्र से लेकर तहसील कार्यालय तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


जुलूस में बीडीसी सदस्य मनोज नगन्याल, पूर्व ग्राम प्रधान बोन दान सिंह बोनाल, भारत चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन रौंकली, सभासद प्रेमावती कुटियाल, राधा मर्तोलिया, क्षमा गर्ब्याल, बबीता धामी, बिंदु रौंकली, दिनेश चलाल, अरविंद रौंकली, राम सिंह, लक्ष्मण कुटियाल, बिशन कुटियाल आदि थे। अखिल भारतीय युवा संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नबियाल ने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार यदि उनकी मांगों में उचित कार्रवाई नहीं करती है तो आठ जनवरी को धरना-प्रदर्शन, 10 जनवरी को सांकेतिक चक्का जाम, 12 जनवरी को मशाल जुलूस और 20 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed