फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Make building of Degree College

डिग्री कालेज का भवन बनाओ

Fri, 17 Jul 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Jul 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
सिमलकोट गांव में जमीन दान में लेने के बाद भी महाविद्यालय का भवन और सड़क न बनाने के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गंगोलीहाट के मुख्य चौराहे में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया हैै। भवन और सड़क न बनने पर 15 अगस्त से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता के मेहता के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने सरकार, प्रशासन और कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के खिलाफ नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मेहता का कहना था कि प्रशासन ने दो साल पहले सिमलकोट के ग्रामीणों से डिग्री कालेज गंगोलीहाट के भवन निर्माण के लिए 50 नाली जमीन दान में ली। प्रशासन ने जमीन की एवज में गांव तक सड़क बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन भवन के लिए धन अवमुक्त होने के बाद भी कालेज का भवन सिमलकोट में नहीं बनाया जा रहा है, सड़क का निर्माण भी नहीं हो रहा है।   पहले दिन क्रमिक अनशन में समिति के अध्यक्ष मेहता के साथ ही किशन उप्रेती, कल्याण सिंह धानिक, नरेंद्र रावल, बुंदी लाल विश्वकर्मा बैठे। नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावल, बीएस नेगी, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, देब सिंह कार्की, दान सिंह मेहता, भगवान नेगी, त्रिभुवन पाठक, श्याम सिंह, गोपाल सिंह, प्रकाश सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत कई लोगों ने अनशनकारियों के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed