फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Major issues raised for water, thirsty people gathered in Panchayat

Pithoragarh News: पानी के लिए उठाए महा मुद्दे, पंचायत में उमड़े प्यासे

Mon, 06 May 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Major issues raised for water, thirsty people gathered in Panchayat
पिथौरागढ़। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर लोग देव ध्वजाएं और ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान रामलीला मैदान में महापंचायत हुई। लोगों ने कहा कि पूरा पिथौरागढ़ पानी के लिए तरस रहा है लेकिन अधिकारी एसी कमरों में बैठे हुए हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन को विभिन्न जन संगठनों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जाग उठा पहाड़ के बैनर तले पिथौरागढ़ नगर और आसपास के गांवों के लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां लोगों ने पानी के लिए महापंचायत की। इसके बाद सभी लोग सेरादेवल बाबा और मां भगवती के जयकारे लगाकर देव ध्वजाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ सिमलगैर, नया बाजार, केएमओयू स्टेशन, टकाना होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में सभी लोग डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे।
विज्ञापन

इस दौरान हुई सभा में जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने कहा कि जल संस्थान लोगों की प्यास बुझाने में पूरी तरह फेल हो गया है। गर्मी के मौसम में महिलाएं तमाम कठिनाइयों के बीच पानी का इंतजाम कर रही हैं। इसके बाद भी विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब जाग उठा पहाड़ ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ नंदन कुमार, जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी ने शीघ्र ही पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रो. जीत सिंह ज्याला, प्रो. परमानंद चौबे, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत, उपाध्यक्ष अजय रावत, कमला पांडे, भूपेश जोशी, किशोर केलविन धामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
--
महापंचायत में ये मुद्दे छाए रहे
1. नगर के लोगों को प्रतिदिन जरूरत के अनुसार पानी दिया जाए।
2. सभी वार्डों से हटाए गए सार्वजनिक स्टैंड पोस्टों को दोबारा जोड़ा जाए।
3. पिथौरागढ़ को पेयजल सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष पैकेज दिया जाए।

4. जल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पानी का वितरण किया जाए।
5. जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है उनके बिल माफ किए जाएं।

..............

--
इन्होंने दिया समर्थन
पिथौरागढ़। महापंचायत को विभिन्न जन संगठनों ने समर्थन दिया। इनमें सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, सैनिक कल्याण समिति, वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नगर व्यापार मंडल पिथौरागढ़ के अलावा कई लोग मौजूद रहे। संवाद
--
नगर के प्रत्येक वार्ड में लगाई जाएगी चौपाल
पिथौरागढ़। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने कहा कि जब तक नगर के सभी 20 वार्ड में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, हर वार्ड में चौपाल लगाई जाएगी और आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर नगर और ग्रामीण क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए पेयजल योजनाएं बनाई गई हैं लेकिन वर्तमान में सारी योजनाएं फेल हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पिथौरागढ़ को पेयजल सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए और विशेष राहत पैकेज दिया जाए। संवाद
--
जैसे काटे थे पेयजल कनेक्शन वैसे जोड़े भी जाएं
पिथौरागढ़। लोगों ने कहा कि जल संस्थान ने अवैध कनेक्शन के नाम पर नगर के वार्डों में कई पेयजल कनेक्शन काट दिए हैं। इन कनेक्शनों को लगाने वाले भी जल संस्थान के ही लोग थे। अगर उन्हें अवैध बताकर काटना ही था तो लगाए क्यों। उन्होंने शीघ्र काटे हुए कनेक्शनों को भी जोड़ने की मांग की। गोपू महर ने कहा कि यदि जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिलता है तो पिथौरागढ़ में जल नहीं तो बिल नहीं का नारा बुलंद किया जाएगा। संवाद
--
10 मई को परिवार सहित धरने पर बैठने की चेतावनी
पिथौरागढ़। पेयजल समस्या से जूझ रहीं किरीगांव की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने यहां सरकार के और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रही हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे परिवार सहित धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने जल संस्थान पर आरोप लगाया कि पुलिस लाइन से किरीगांव के लिए जाने वाली पेयजल योजना से जल संस्थान ने कुछ लोगों को अवैध तरीके से कनेक्शन दिए हैं। इस कारण उनके गांव तक पानी नहीं आ रहा है। इस दौरान रेखा चंद, दीपा धौनी, नीता मेहता, चंद्रा देवी, रेखा चंद, रेखा बिष्ट, आशा देवी, पुष्पा देवी, दीपा देवी, तारा बिष्ट सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
--
बोले अधिकारी
पिथौरागढ़ नगर में 13 एमएलडी पानी की जरूरत है। इसके सापेक्ष 8.5 से 9.0 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। इस कमी के कारण ही सभी वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है। लोगों को दिक्क्त ना हो इसके लिए पांच टैंकर लगाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 50 प्रतिशत पेयजल स्रोत सूख गए हैं। नगर के वार्डों में लगाए गए स्टैंड पोस्टों में सिर्फ एक टोटी रहेगी। स्टैंड पोस्ट से लिए गए अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे। स्टैंड पोस्ट से सिर्फ बाल्टी से पानी भरने दिया जाएगा। मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश जोशी, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।
--
पिथौरागढ़ नगर में साल दर साल पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी। आपूर्ति के लिए टैंकर बढ़ाए जाएंगे। साथ ही स्टैंड पोस्ट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जहां पेयजल लाइन हैं वहां अतिरिक्त पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। - नंदन कुमार, प्रभारी डीएम, सीडीओ पिथौरागढ़।
--
लोगों का कहना
पानी कैसे जुटाएं, यह हमारे लिए बड़ी समस्या है। जल संस्थान पानी की आपूर्ति तो नहीं कर पा रहा है लेकिन हर माह बिल भेज रहा है। जब पानी ही नहीं दिया जा रहा है तो इतना बिल क्यों दें। - रेनू देवी, पितरौटा।
--
कपड़े धोने, नहाने और अन्य कामों के लिए बड़ी मुश्किल पानी जुटा पा रहे हैं। इस उम्र में पानी का प्रबंध करने में दिक्कत हो रही है। जल संस्थान को शीघ्र समस्या का समाधान करना चाहिए। - राजेश्वरी देवी, बजेटी।
--
पेयजल समस्या के समाधान के लिए तीन बार कलक्ट्रेट आ चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। - रेखा चंद, किरीगांव।

--------
नगर और गांव की माताओं, बहनों को पेयजल जुटाने में दिक्कत हो रही है। दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी और विभाग सोए हुए हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर जल्द ही नगर के प्रत्येक वार्ड में चौपाल और आंदोलन किया जाएगा। - - गोपू महर, जाग उठा पहाड़ संयोजक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed