{"_id":"69920045ec734cc35d0af5b0","slug":"mahashivratri-festival-was-celebrated-with-great-pomp-in-the-border-areas-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-138280-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सदा शिव सर्व वरदाता दिगंबर हो तो ऐसा हो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सदा शिव सर्व वरदाता दिगंबर हो तो ऐसा हो...
Sun, 15 Feb 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सेराघाट के बीणेश्वर महादेव मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु। स्रोत : ग्रामीण
पिथौरागढ़। सीमांत में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे।
जिला मुख्यालय स्थित घंटाकरण, पुराना शिवालय, पितरोटा और पांडे गांव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ ही बेलपत्र, पुष्प अर्पित किए गए। कपिलेश्वर महादेव, थलकेदार, सेरादेवल, नाकोट शिवालय में लगे मेले में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। मंदिरों में महिला भजन मंडली ने सदा शिव सर्व वरदाता दिगंबर हो तो ऐसा हो समेत कई भजन गाए।
आज तो कैलाश में बज रहा डमरू...
अस्कोट/गणाई गंगोली। महाशिवरात्रि पर्व पर श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। पंडित नारायण दत्त पंत ने जलाभिषेक कर लोगों की पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मंदिर में धन-धन शंभू आप बिराजे झाड़न में..., आज तो कैलाश में बज रहा डमरू... भजन गाए। उधर हंसेश्वर मठ में भी लोगों ने पूजा की। महंत परमानंद गिरि ने लोगों को खुशहाली का आशीर्वाद दिया। इधर गणाई गंगोली में बीणेश्वर महादेव मंदिर सेराघाट में भोलेनाथ के भक्तों की सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। इससे पूर्व लोगों ने सरयू नदी में स्नान भी किया।कमेटी अध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में जुटने लगे थे।
विज्ञापन
पाताल भुवनेश्वर में लगी रही भक्तों की भीड़
गंगोलीहाट। महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर की गुफा में हजारों लोगों ने दर्शन किए। आसपास के ग्रामीणों के अलावा राज्य के विभिन्न जगहों से लोग गुफा में पहुंचे। वाणेश्वर, शैलेश्वर, लटेश्वर, मुक्तेश्वर, भोलेश्वर, नागेश्वर, जेटेश्वर, कोटेश्वर गुफा में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मां महाकाली और चामुंडा मंदिर के भी दर्शन किए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि गुफा के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हुई।