{"_id":"65aea785778169be9c068fd6","slug":"mahapanchayat-will-be-held-in-almora-and-dehradun-on-24th-and-29th-january-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9465-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 24 और 29 जनवरी को अल्मोड़ा और देहरादून में होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 24 और 29 जनवरी को अल्मोड़ा और देहरादून में होगी महापंचायत
Mon, 22 Jan 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा में 24 जनवरी और गढ़वाल मंडल के देहरादून में 29 जनवरी को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
महापंचायत में मंडलों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। महापंचायत मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी आंदोलन का रणनीति तैयार करेगा। इसे सीएम पुष्कर सिंह धामी और पंचायत मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। महापंचायत के संयोजक और पिथौरागढ़ के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि महापंचायत में त्रिस्तरीय पंचायतों के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
महापंचायत में उत्तराखंड के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने, राज्य वित्त और 15वें वित्त का भुगतान पूर्व की भांति करने, उत्तराखंड में सुस्पष्ट पंचायत एक्ट तैयार करने, उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों को 29 विषय तत्काल स्थानांतरित करने, उत्तराखंड में पंचायत विभाग का ढांचा पुनर्गठित करने की मांग पर महापंचायत में विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 में पंचायतों की गतिविधि ठप रहने तथा हरिद्वार जिले का चुनाव उत्तराखंड के शेष जनपदों के साथ कराए जाने का मजबूत आधार से दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ा सकता है।