फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Made a memory by taking a selfie outside the booth

Pithoragarh News: बूथ के बाहर सेल्फी लेकर बनाया यादगार

Thu, 23 Jan 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Made a memory by taking a selfie outside the booth
पिथौरागढ़/चंपावत। नगर की सरकार चुनने में युवाओं ने भी खासा उत्साह दिखाया। नव मतदाता भी उत्साह के साथ बूथों तक पहुंचे। कई नव मतदाताओं ने अपना पहला वोट देकर बूथ के बाहर सेल्फी लेते हुए इस पल को यादगार बनाया। उनका कहना है कि मतदान हर एक का लोकतांत्रिक और सांविधानिक अधिकार है। जब हर मतदाता मतदान करेगा तभी एक स्वस्थ और स्वच्छ लोकतंत्र का चुनाव संभव है। कहा हर मतदाता को मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए। कहा हम पहली बार वोट देकर नगर की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। हर चुनाव में अवश्य वोट देकर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन

बोले नव मतदाता
पहली बार वोट देकर नगर की सरकार चुनने में भागीदारी निभाई। स्वस्थ लोकतंत्र के मतदान जरूरी है। हर चुनाव में वोट देकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाऊंगी। मैं सभी से मतदान की अपील करती हूं। - ऋषिता भंडारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन


-
पहली बार वोट देकर खुश हूं। आज से मैं भी लोकतंत्र के महापर्व का भागीदार बनूंगा। मतदान हर मतदाता का सांविधानिक अधिकार है इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हर चुनाव में मतदान का संकल्प लेकर यहां पहुंचा हूं। - तनिष्क महर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहली बार वोट देकर उत्साहित हूं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है यह बात हर मतदाता को समझनी चाहिए। जब मतदाता मतदान करेगा तभी स्वस्थ लोकतंत्र का चुनाव संभव है। हर मतदाता को मतदान करना चाहिए। - यश खाती, पिथौरागढ़

-
पहली बार वोट दिया है जो मेरे लिए खुशी का पल है। अब मैं भी हर चुनाव में वोट देकर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी बनूंगी। हर मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए। यह हर मतदाता का लोकतांत्रिक अधिकार है। - प्रांजल वर्मा, पिथौरागढ़
-
नगरपालिका चंपावत का अध्यक्ष चुनने का मौका पहली बार मिला है। मुझे पहली बाद मतदान करने में काफी खुशी महसूस हो रही है। मैंने अपना वोट नगर में विकास करने वाले प्रत्याशी को दिया है। - सपनिता वर्मा, चंपावत।
-
निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने पर काफी खुशी हो रही है। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, सभी को मतदान कर शहर के विकास के लिए आगे आने चाहिए। - प्रेरणा वर्मा, कचहरी वार्ड, लोहाघाट
-
लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग कर काफी उत्साहित हूं। लोहाघाट नगर में पेयजल की समस्या प्रमुख है। पानी ढोने में जहां बच्चों की पढ़ाई और लोगों के काम प्रभावित होते है। पेयजल समस्या का समाधान होना चाहिए। - मीमांक्षा ढेक, नव मतदाता
-
निकाय चुनाव में पहली बार वोट देने का अनुभव काफी अच्छा रहा। युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे रहते हैं, उनके लिए हाईटेक लाइब्रेरी और फ्री वाइफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि उन्हें तैयारी करने में सुविधा हो सके। - नवीन सिंह, नव मतदाता
--
निकाय चुनाव में पानी, सडक, स्वास्थ्य के मुद्दे के काफी छाए रहे, लेकिन युवाओं को सुविधाएं देने का मुद्दा नहीं उठा। पालिका के नए बोर्ड की पहली ही बैठक में युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता से रखकर उन्हें सहुलियतें देने पर विचार होना चाहिए। - हरीश सिंह घटाल, नव मतदाता

पूजा के हौसले बुलंद
चंपावत। निकाय चुनाव में पहली बार नगर पालिकाध्यक्ष और सदस्य चुनने का मौका पूजा बिष्ट को मिला है। वह शरीर से छोटी हैं, लेकिन खुद को उन्होंने कभी औरों से अलग नहीं समझा। पालिका चुनाव में मतदान करके वह खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि चंपावत में विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी को उन्होंने मतदान किया है। मतदान को लेकर वह बहुत उत्साहित थी। उन्होंने कहा कि नगर में कई काम कराए जाने शेष हैं। उनके पिता पिता दिव्यांग हैं। इसके बावजूद भी वह मतदान के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed