फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mactress spared disturbance due to mining operations

खनन कार्य बंद होने से खच्चर पालक परेशान

Thu, 06 Apr 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Thu, 06 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mactress spared disturbance due to mining operations
खनन कार्य - फोटो : अमर उजाला

हाइकोर्ट के आदेश के बाद राज्य में खनन कार्य बंद होने से खच्चर पालकों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। खच्चर पालक रोजगार की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह घूमने पर मजबूर हैं। बागेश्वर के रीमा एवं खनौली क्षेत्रों में खनन बंद होने से खच्चर पालक दारमा और व्यास घाटी का रुख कर रहे हैं। अब तक खच्चर पालक बागेश्वर जिले की खड़िया खदानों में काम कर रहे थे। उनका कहना है कि खच्चर पालकों के लिए भी राज्य में नीतियां  बननी चाहिए।

विज्ञापन


धारचूला के खच्चर पालक राजेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद खनन बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। अब परिवार का लालन-पालन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राजेंद्र ने बताया कि अब वह रोजगार की तलाश में दारमा घाटी का रुख करने पर मजबूर हो गए हैं। दारमा में आईटीबीपी और सेना का सामान ढोकर परिवार का लालन-पालन करेंगे। खच्चर पालक किशन सिंह बोनाल ने बताया कि वह अपने 50  खच्चरों को लेकर व्यास घाटी और कैलाश मानसरोवर मार्ग पर रोजगार की तलाश करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके अन्य तीन साथी पहले ही 80 खच्चरों के साथ कैलाश मानसरोवर मार्ग का रुख कर चुके हैं। खनन बंद होने से जीवनयापन करने में मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप कर खच्चर पालकों के हित में निर्णय लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed