फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Maa Ulka Lions seal final berth with a magnificent victory.

Pithoragarh News: मां उल्का लायंस ने शानदार जीत से पक्का किया फाइनल का टिकट

Sat, 04 Jul 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Maa Ulka Lions seal final berth with a magnificent victory.
पिथौरागढ़। सोर घाटी प्रीमियर लीग (सीजन-2) के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मां उल्का लायंस ने जीएमएस डीडीहाट को 37 रनों से करारी शिकस्त देकर सीधे फाइनल में जगह बना ली है। विजेता टीम के संदीप चंद को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं एक अन्य एलिमिनेटर मुकाबले में माउंटेन वॉरियर्स धारचूला की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन बारिश के कारण यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे एसजीपीएल के मुकाबले बाधित चल रहे थे। शनिवार को मौसम का साथ मिला तो लीग के अंतिम चरण के मुकाबले आगे बढ़े। पहले क्वालीफायर मुकाबले में जीएमएस डीडीहाट ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन

20 ओवर में मां उल्का लायंस ने प्रदीप देवली की 34, कप्तान पीयूष रावत के 32 और निखिल चंद के 33 रनाें की बदौलत 142 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में जेएमएस की टीम 84 रन पर ही सिमट गई। लायंस के खिलाड़ी और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट संदीप चंद ने 3.1 ओवर में एक मेडन और 22 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम की ओर से गेंदबाज साहिल रावत ने दो कैच लपके और एक ओवर मेडन डालते हुए दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे एलिमिनेटर मैच में माउंटेन वॉरियर्स ने सोरगढ़ यूनाइटेड को 32 रनों से पराजित किया। मैच में परितुल मेहता ने 53 रन बनाने के साथ ही एक विकेट चटकाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। मुकाबलों के दौरान उल्का लायंस के टीम ओनर मनीष जोशी और गिरीश पाठक के साथ ही क्रिकेटर नीरज सौन, बॉबी चंद, आयुष भैसोड़ा, तपन रावत, नरेश भंडारी, करन सिंह थापा, प्रकाश, नवीन, हर्ष कुंवर सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed