{"_id":"57b73b794f1c1b1f176ebcd1","slug":"low-voltage-upset-mdwasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज से मड़वासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज से मड़वासी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
लो वोल्टेज के खिलाफ प्रदर्शन करते मड़ गांव के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ गांव में लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि तीन महीने से गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिसके कारण गांव में लो-वोल्टेज की समस्या हो रही है। विभाग के अधिकारियों को लगातार समस्या के बारे में बताने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
लो-वोल्टेज होने के कारण लोग रात के समय घर से बाहर निकलने में घबरा रहे है। लोगों का कहना है कि रात में जंगली जानवरों को खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई में बाधा हो रही है। लोगों को उजाले के लिए लैंप और मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही लो-वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में मोहन सिंह रौतेला, गोपाल सिंह रौतेला, तेज सिंह कार्की, मंगल सिंह, नरेश रौतेला आदि शामिल थे।
विज्ञापन