फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lonivi could not asphaltize three km road in 16 years

Pithoragarh News: 16 साल में तीन किमी सड़क पर डामरीकरण नहीं कर सका लोनिवि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lonivi could not asphaltize three km road in 16 years
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक की तीन किमी धारी-बेलतड़ी सड़क पर 16 साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। इस कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे वाहन संचालन में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

लोनिवि ने 16 साल पहले तीन किमी धारी-ऐर-बेलतड़ी सड़क का निर्माण किया था लेकिन अब तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। इस कारण सड़क गड्ढों से पटने लगी है। बारिश के समय लोगों को इन गड्ढों की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

दिगरा, रौलतड़ी, क्वारबन और बेलतड़ी की दो हजार की आबादी को गड्ढा युक्त सड़क के कारण जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ता है। क्षेत्र में करीब 100 से अधिक पूर्व सैनिक भी रहते हैं। सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से बैंक, अस्पताल एवं खरीदारी करने के लिए पिथौरागढ़ आने वालों को काफी परेशानी होती है। लोनिवि की अपर सहायक अभियंता वंदना रावत ने बताया कि सड़क की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारी-ऐर-बेलतड़ी सड़क का निर्माण 16 साल पहले किया गया था लेकिन लोनिवि अब तक सड़क पर डामरीकरण नहीं कर सका। इस कारण चार गांव की दो हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -रीना देवी प्रधान, धारी ऐर

सड़क कच्ची होने से ग्रामीणों के लिए उत्पाद बाजार तक ले जाना काफी मुश्किल होता है। गांव में माल्टा, संतरा, आंवला, लहसुन, प्याज और आलू का उत्पादन होता है। सड़क पक्की बनने पर क्षेत्र के किसानों को भी लाभ मिलेगा। -सुखदेव राज, दिगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed